ITI Most Important Mechanical units

Most Important Mechanical Units of Physics for Workshop calculation and Electrician trade theory Bharat skills ( Mass, Velocity, Acceleration, force etc.) this topic the most important topic for the NCVT ITI Examination & DGT

ITI Most Important Mechanical units

Mechanical Units

Mass (द्रव्यमान)

किसी पदार्थ का द्रव्यमान उसमें उपस्थित द्रव की मात्रा है द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम में तथा इसे “m” द्वारा प्रदर्शित किया जाता है|

Velocity (वेग )

कोई वस्तु एकांक समय में जितनी विस्थापित होती है उसे वस्तु का वेग कहते है वेग की मात्रा मीटर प्रति सेकंड होता है|

Acceleration (त्वरण)

त्वरण किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं इसकी मात्रा मीटर प्रति सेकंड वर्ग होता है|

Force (बल)

किसी वस्तु या एक समान गति से

वस्तु को खींचने या धक्का देने पर उस वस्तु स्थिति की स्तिथि में परिवर्तन लाना उस वस्तु पर लगा बल कहलाता है इसका मात्रक न्यूटन है|

F = ma

F = वस्तु पर लगाया गया बल

m = वस्तु का द्रव्यमान त्वरण

a = त्वरण

Density (घनत्व)

घनत्व किसी वस्तु के इकाई आयतन की मात्रा को वस्तु का घनत्व कहते हैं घनत्व की इकाई CGS प्रणाली में ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर MKS प्रणाली में किलोग्राम प्रति घन मीटर होता है

घनत्व = भार (M) / आयतन(V)

Weight (भार)

भार किसी वस्तु को पृथ्वी जिस बल से अपने केंद्र की ओर आकर्षित करती है उसे वस्तु का भार कहते हैं |

भार = मात्रा X गुरुत्वीय त्वरण
भार की इकाई CGS प्रणाली में डायन
MKS प्रणाली में न्यूटन होती है

Torque (बल आघूर्ण)

बल आघूर्ण जब किसी पिंड पर लगा हुआ बाह्य बल उस पिंड को किसी अक्ष के चारों ओर घुमाने की प्रवृत्ति प्रदान करता है तो इस प्रवृत्ति को बल आघूर्ण कहते हैं यह किसी बिंदु के घूर्णनअक्ष के चारों ओर लगाए गए बल के परिमाण तथा घूर्णन अक्ष से बल की क्रिया रेखा की लंबवत दूरी के गुणनफल के बराबर होता है बल आघूर्ण का SI मात्रक न्यूटन मीटर होता है

T = F x r

जहां r= घूर्णन की त्रिज्या की दूरी

Work (कार्य)

कार्य जब किसी वस्तु पर बल लगाया जाता है तो वह वस्तु कार्यरत बल की दिशा में कुछ दूरी तय करती है अतः वस्तु पर लगाया गया बल तथा बल की दिशा में तय की गई दूरी के गुणनफल को कार्य कहते हैं

कार्य = बल x बल की दिशा में तय की गई दूरी

इसकी कई जूल होती है

Energy (ऊर्जा)

ऊर्जा कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं इसकी इकाई कार्य की इकाई के समान होती है उर्जा मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं

  1. गतिज ऊर्जा
  2. स्थितिज ऊर्जा

Kinetic Energy (गतिज ऊर्जा)

किसी वस्तु में उसकी गति के कारण विद्यमान ऊर्जा गतिज ऊर्जा का लाती है जैसे बहता हुआ जल, चलती हवा, दौड़ती हुई वाष्प, घूमता हुआ पहिया, गतिमान वाहन इत्यादि

गतिज ऊर्जा = 1/2 x द्रव्यमान x वेग2

K.E. = 1/2 mv2

K.E. 1/2 x mv2/g किलोग्राम मीटर(Joule)

यहां, m = वस्तु का द्रव्यमान (किलोग्राम में)

v= वस्तु का वेग (मीटर प्रति सेकंड में)

g = गुरुत्वीय त्वरण (मीटर /सेकंड2 में)

Potential Energy (स्थितिज ऊर्जा)

किसी वस्तु में उसकी स्थिति के कारण विद्यमान ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा कहलाती है जैसे भू तल से ऊंचाई पर रखी हुई, वस्तु ओवरहेड टैंक में पानी, या दबाई गई गैस, घड़ी की लिपटी हुई स्प्रिंग इत्यादि

स्थितिज ऊर्जा P.E = m.g.h Joule

=m.h kg meter

यहां, m= वस्तु का द्रव्यमान किलोग्राम में

h= ऊंचाई मीटर

Power (शक्ति)

शक्ति कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं इसका मात्रक वाट होता है

शक्ति P= कार्य/समय जूल /प्रति सेकंड

1 वाट = 1 जूल /सेकंड

Horse Power (अश्वशक्ति)

यांत्रिक शक्ति का सामान्य मात्रक अश्वशक्ति कहलाता है

1 HP = 75mkg/s

1 HP = 75 x 9.81

1 HP = 735.5 N-m/s or Watt