Measurement and Measuring Instrument MCQ

In this chapter of ITI Fitter, we will learn about each type of measuring unit and measuring instrument, and all types of questions related to it, which are important in the exam, will also solve mock tests (MCQs). All these mock tests are of NCVT MIS. All mock tests are based on the pattern which is essential for CTS trade

ITI Measurement and Measuring Instrument MCQ
/15

Please Login First to Start Quiz - Click Here


Fitter Chapter Wise More MCQ


प्रतिरोध की गणना : Resistance Value in Hindi ?

Any Resistance/Resistor (प्रतिरोध) Calculate Resistance Value a very simple Register is a very important component for electronic and electrician trade whose unit is ohm. About the value of register is represented by color code of 4 or 6 bands. Let us understand what is meant by color code of resistance. and find the value of resistance from its color code

Calculate Resistance Value in Hindi

प्रतिरोध (Resistance) क्या होता है?

जब किसी विद्युत परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो यह धारा के प्रवाह का विरोध करती है, किसी पदार्थ का यह गुण “प्रतिरोध” कहलाता है, यह विद्युत ऊर्जा को ऊष्मा में परिवर्तित करता है, इसलिए विद्युत ऊर्जा का मान न्यूनतम होता है। प्रतिरोध की इकाई ओम (Ω) होती है|

प्रतिरोधों में रंगीन बैंड (Color Band) क्या होता है?

जिन प्रतिरोधो का आकार बड़ा होता है उनका मान प्रतिरोधक बॉडी पर प्रिंट कर दिया जाता है परंतु वे प्रतिरोधक जिनका आकार बहुत छोटा है उन पर प्रतिरोधक के मान को प्रिंट करना आसान नहीं होता साथ ही सर्किट में लगे प्रतिरोधक का मान किसी कारणवश मिट जाने के कारण उनके मान को पढ़ पाना आसान नहीं होता है अतः इन्हीं कारणों से प्रतिरोध को की कलर कोडिंग(Resistance Color Coding in Hindi) की आवश्यकता होती है भिन्न-भिन्न उपयोगी विद्युत परिपथ में भिन्न-भिन्न मान के प्रतिरोधक प्रयोग किए जाते हैं प्रतिरोध को की कलर कोडिंग निम्न तथ्यों को ध्यान में रखकर की जाती है|

  • पहला रंग कभी भी काला गोल्डन या सिल्वर नहीं होता है|
  • गोल्डन या सिल्वर रंग हमेशा दो या तीन रंगों के पश्चात आते हैं|
  • किसी भी प्रतिरोधक पर अधिकतम 6 व कम से कम तीन रंग हो सकते हैं|

प्रतिरोध का पहला व दूसरा कलर बैंड क्या दर्शाता है?

किसी प्रतिरोधक का पहला रंग और दूसरा रंग प्रतिरोधक के मान के प्रथम और द्वितीय अंक को दर्शाता है जैसे कलर चार्ट से समझते हैं

जैसे माना कि किसी प्रतिरोध का प्रथम रंग लाल एवं द्वितीय रंग भूरा है सारणी अनुसार प्रथम बैंड का लाल रंग 2 अंक को दर्शाता है वही प्रतिरोध का दूसरे बैंड भूरा कलर 1 अंक को दर्शाता है

प्रतिरोध का तृतीय कलर बैंड क्या दर्शाता है?

प्रतिरोध का तृतीय कलर(Third Color Band of Resistance) बैंड गुणांक को दर्शाता है जैसे किसी प्रतिरोध का तीसरा रंग बैंड पीला है तो यह उस प्रतिरोध के गुणांक के मान को दर्शाता है चार्ट के अनुसार पीले रंग के लिए गुणांक 104 है अर्थात 10,000

प्रतिरोध का चौथा कलर बैंड क्या दर्शाता है?

किसी प्रतिरोध का चौथा बैंड उस प्रतिरोध की सहनशीलता अर्थात टोलरेंस को दर्शाता है जैसे यदि किसी प्रतिरोध का चौथा रंग सुनहरा है तो उस प्रतिरोध का सहनशीलता 5% होगी यदि प्रतिरोध पर चौथे बैंड में कोई कलर नहीं है अर्थात इसका अर्थ होगा की प्रतिरोध का सहनशीलता 20% है|

प्रतिरोध के मान को ज्ञात करने का सूत्र

प्रतिरोध के मान को ज्ञात करने के लिए सर्वप्रथम प्रथम रंगीन बैंड के रंग को देखे जैसे प्रथम बैंड लाल रंग का है तो चार्ट के अनुसार लाल रंग फर्स्ट बैंड में 2 अंक को दर्शाता है तथा प्रतिरोध का दूसरा रंगीन बैंड पीला है तो या चार्ट के अनुसार 4 अंक को दर्शाता है एवं तीसरा रंगीन बैंड लाल है जोकि गुणांक को दर्शाता है वह चार्ट के अनुसार 102 है|

प्रतिरोध के मान को ज्ञात करने का सूत्र = प्रथम बैंड द्वितीय बैंड x चार्ट के अनुसार तीसरे बैंड का मान ±सहनशीलता (Tolerance)

24 x 102 = 2400 Ohm = 2.4KΩ

चुकी प्रतिरोध के मान वाले तालिका को याद करना अत्यंत जटिल है इसलिए आप इसे एक छोटे ट्रिक से याद रख सकते हैं आइए समझते हैं

प्रतिरोध के मान तालिका को याद करने का ट्रिक

प्रतिरोध के बैंड के कलर कोड को याद रखने के लिए ट्रिक

BB ROY Great Britain Very Good Wife

यहाँ

B :- Black

B :- Brown

R :- Red

O :- Orange

Y :- Yellow

G :- Green

B :- Blue

V :- Violet

G :- Grey

W :- White

प्रतिरोध के महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. 1 किलो ओम प्रतिरोध में कौन-कौन से रंग होते हैं?

Answer :- 1 किलो ओम प्रतिरोध के लिए प्रथम रंग भूरा द्वितीय काला और तृतीय रंग लाल होगा|

Q2. एक प्रतिरोध में रंगों के बैंड का क्रम भूरा काला हरा और सुनहरा है प्रतिरोध का मान कितना होगा?

Solve :- Brown = 1, Black = 0, Green = 105, Golden Tolerance = ± 5%

10×105= 1000000 = 1M Ohm

Q3. प्रतिरोध के मान सारणी को याद करने का तरीका क्या है ?

Answer :- BB ROY Great Britain Very Good Wife

SDSC SHAR Technician B Question Paper June 2022

SHAR – SDSC Satish Dhawan Space Research Technician -B (Electrician) ISRO June 2022 CBT Examination Question Paper in Hindi Most important Question of All Type Technical CBT Examination.

SDSC SHAR ISRO Technician B Question Paper June 2022

Q1. प्रतिरोधक का मान ओम में निकालिए?

220 Ohm Resistor Colour Code

A. 22 Ohm
B. 220 Ohm
C. 2.2K Ohm
D. 2.2 m Ohm

Solve :- (B) 220 Ohm

प्रतिरोध के मान को निकालने से पहले आइए समझते हैं प्रतिरोध तालिका को

प्रतिरोध तालिका के अनुसार

Red Value :- 2

Red Value:- 2

Brown Value :- 101

प्रतिरोध निकालने का सूत्र अनुसार

1st Colour add second colour

22×101 = 220 ohm.

Q2. एक विद्युत भार 3 किलोवाट वास्तविक शक्ति और 2KVAR प्रेरणिक प्रतिक्रियाशील शक्ति खींचता है। यूनिटी लोड पावर फैक्टर प्राप्त करने के लिए आवश्यक कैपेसिटर बैंक की रेटिंग होगी? (SDSC SHAR PYQ Paper)

A. 3KVAR
B. 2 KVAR
C. 5 KVAR
D. 1.5 KVAR

Answer :- (B) 2KVAR

Q3. कोरोना शब्द किस विद्युत प्रणाली से संबंधित है?

A. HVAC
B. UG Cable
C. HVDC
D. LV

Answer :- (A) HVAC

HVAC ट्रांसमिशन लाइन में जब ज्यादा वोल्टेज को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजते है, तब कंडक्टर के आस पास वोल्वेट रंग की लाइट उत्पन्न होती है। उस लाइट के बनने को कोरोना इफेक्ट कहा जाता है।

Q4. निम्नलिखित में से किस लैंप में अन्य की तुलना में कम से कम स्ट्रोबोस्कोपिक प्रभाव होता है?

A. HPSV
B. HPMV
C. Metal Halide
D. LED

Answer :- (D) LED

Q5. कौन सा ट्रांसफार्मर का मुख्य भाग नहीं है?

A. लैमिनेटेड कोर
B. प्राथमिक वाइंडिंग
C. द्वितीयक वाइंडिंग
D. दिक् परिवर्तक (कमयुटेटर)

Answer :- (D) दिक् परिवर्तक (कमयुटेटर)

क्योंकि कमयुटेटर मोटर में प्रयोग किया जाता है आर्मेचर में विद्युत सप्लाई देने के लिया यह एक चलित भाग होता है ट्रांसफार्मर में किसी भी प्रकार का चलित भाग नहीं होता है|

Q6. एक लैंप द्वारा उत्सर्जित प्रदीप्त फ्लक्स और लैंप द्वारा उपयोग की गई ऊर्जा का अनुपात है?

A. प्रदीप्त
B. लक्स
C. कैंडेला
D. ज्योति तीव्रता

Answer :- (D) ज्योति तीव्रता

Q7. निम्नलिखित लैंप में से किसका अन्य की तुलना में बेहतर C.R.I है?

A. HPSV
B. HPMV
C. Metal Halide Lamp
D. LED

Answer :- (D) LED

Q8. किसी उपस्कर में सुरक्षा का स्तर IP 54 दर्शाता है ?

A. द्रव से सुरक्षा
B. ठोस धातुओं से सुरक्षा
C. A तथा B
D. शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा

Answer :- (C) A तथा B

Q9. यदि एलईडी की दक्षता 80 लुमेन/वाट है, तो 20 वाट एलईडी ट्यूबलाइट का आउटपुट क्या होगा?

A. 1600 लक्स
B. 1600 कैंडेला
C. 1600 लुमेन
D. 1600 वाट

Answer :- (A) 1600 लुमेन

80lm Per Watt = 20 x 80lm = 1600lm

Q10. विद्युत रेगुलेटर में मुख्य कंपोनेंट कौन सी है?

A. उच्च वाट प्रतिरोध
B. IGBT
C. ट्रायक और डायोड
D. ट्रांजिस्टर और डायोड

Answer :- (C) ट्रायक और डायोड

Q11. फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार अंगूठे की उंगली इंगित करती है?

A. कंडक्टर पर बल की दिशा
B. टार्क की दिशा
C. प्रेरित ईएमएफ की दिशा
D. करंट प्रवाह की दिशा

Answer:- (A) कंडक्टर पर बल की दिशा

Q12. मोटर अनुप्रयोग के अलावा विद्युत प्रणाली में तुल्यकाली मोटर का प्रयोग होता है?

A. वोल्टता सुधार में
B. विद्युत सुधार में
C. आवृत्ति सुधार में
D. शक्ति गुणांक सुधार में

Answer :- (D) शक्ति गुणांक सुधार में

Q13. प्रेरण मोटर में सर्पिल वलय (स्लिप रिंग) आमतौर पर धातु की बनी होती है?

A. सिलिकॉन स्टील
B. कार्बन
C. फॉस्फर कांस्य
D. एलुमिनियम

Answer :- (C) फॉस्फर कांस्य

Q14. क्यों स्टार रेटेड घरेलू उपकरणों की विशेष रूप से अनुशंसा की जाती है और इसे बढ़ावा दिया जाता है?

A. क्योंकि भारत में 3 फेज युक्त बिजली वितरण स्टार अभिन्यास में होता है
B. क्योंकि स्टार संबंधन में लाइन धारा एवं फेस समान होता है
C. क्योंकि वह उच्च क्षमता वाला होता है और ऊर्जा की बचत करता है
D. क्योंकि वह अधिक वोल्टेज विभिनताओ को बहन कर सकता

Answer :- (C) क्योंकि वह उच्च क्षमता वाला होता है और ऊर्जा की बचत करता है

Q15. इनमें से कौन सा विद्युत उपकरण जल के भीतर काम कर सकते हैं?

A. IP64 सुरक्षा युक्त उपकरण
B. IP68 सुरक्षा युक्त उपकरण
C. IP54 सुरक्षा युक्त उपकरण
D. IP20 सुरक्षा युक्त उपकरण

Answer :- (B) IP68 सुरक्षा युक्त उपकरण

Q16. निम्नलिखित में से किस एक में सबसे अधिक लागू परिपथ भंजन क्षमता होती है?

A. MCB
B. ELMCB
C. OLR
D. MCCB

Answer :- (D) MCCB

Q17. एक पावर लाइन में तड़ित निवर्तक _____के प्रयोजन हेतु प्रदान किया जाता है?

A. पावर लाइन पर बिजली गिरने से रोकने
B. पावर लाइन में बिजली सर्ज को भु में स्थानांतरण करने
C. अधिक वोल्टेज से सुरक्षा
D. नजदीकी बादल से बिजली गिरने से रोकने

Answer :- (B) पावर लाइन में बिजली सर्ज को भु में स्थानांतरण करने

Q18. 3 कोर पावर तार को YFY के रूप में अभिहित किया गया है यह क्या इंगित करता है ?

A. तांबा चालक Y गोल कवचित PVC से संबंधित है
B. एल्युमीनियम चालक PVC विद्युतरोधी सपाट स्ट्रिप PVC कवचित बाह्य आवरण
C. तांबा चालक LXPE विद्युतरोधी सपाट कवचित PVC आवरण
D. तांबा चालक PVC विद्युतरोधी सपाट स्ट्रिप PVC कवचित बाह्य आवरण

Answer :- (D) तांबा चालक PVC विद्युतरोधी सपाट स्ट्रिप PVC कवचित बाह्य आवरण

Q19. क्या होगा यदि किसी एकल फेज वाटर हीटर को सामान वोल्टता निर्धार वाली डीसी आपूर्ति से जोड़ दिया जाए ?

A. यह अर्ध ताप पर कार्य करेगा
B. यह कार्य नहीं करेगा
C. यह तत्सम जल जाएगा
D. हीटर सामान्य तरीके से कार्य करेगा

Answer :- (D) हीटर सामान्य तरीके से कार्य करेगा

Q20. ब्राइट लैंप पद्धति में कौन सी स्थिति है जिसमें अल्टरनेटर को बस से सामानांतर रखा जाता है?

A. जब सभी लैंप पूर्णतया प्रकाशमय हो
B. जब सभी लैंप पूर्णतया बंद हो
C. जब एक लैंप को बंद कर दें और दूसरे को जलाए रखें
D. जब लैंप तरंग घड़ी की विपरीत दिशा में घूमता है

Answer :- (C) जब एक लैंप को बंद कर दें और दूसरे को जलाए रखें

Q21. निम्नलिखित में से किस अनुप्रयोग के चलते एसी मोटर की तुलना में डीसी मोटर को अधिक पसंद किया जाता है?

A. निम्न गति प्रचालन
B. उच्च गति परिचालन
C. परिवर्तनशील गति परिचालन
D. स्थिर गति प्रचालन

Answer :- (C) परिवर्तनशील गति परिचालन

Q22. संधारित्रों को __ तो को द्वारा अनावेशित करना चाहिए?

A. चालक द्वारा
B. एक ध्रुव भू संपर्क द्वारा
C. प्रतिरोधक
D. दो ध्रुव भू संपर्क द्वारा

Answer :- (C) प्रतिरोधक

Q23. डीसी मोटरो की स्थिति में कौन सा कथन सही है?

A. डीसी सीरीज मोटर हल्का भार पर अधिक गति से चलता है|
B. डीसी सीरीज मोटर का प्रारंभन बालाकुंड बलाघूर्ण कम होता है|
C. डीसी शंट मोटर का प्रारंभन बलाघूर्ण अधिक होता है|
D. डीसी सीरीज मोटर अधिक या काम स्थरांक गति से चलती है|

Answer :- (A) डीसी सीरीज मोटर हल्का भार पर अधिक गति से चलता है|

Q24. 10 स्क्वायर मिमी पीवीसी विद्युत रोधी एकल फेज केबल _______एंपियर (लगभग) की संस्तुत धारा का वहन करेगी?

A. 10 Amps
B. 100 Amps
C. 40 Amps
D. 16 Amps

Answer :- (C) 40 Amps

Q25. जब इन्सुलेशन टेस्टर का उपयोग करके सामान्य इन्सुलेशन माप के दौरान रीडिंग को नोट किया जाना है, तो समय अवधि का पालन किया जाता है?

A. 10 मिनट
B. 10 सेकंड के भीतर
C. 1 मिनट
D. 15 मिनट

Answer :- (C) 1 मिनट

Q26. घरेलू वायरिंग में मानक सीलिंग फैन पॉइंट के लिए प्रयुक्त तार का माप क्या होगा?

A. 1.5 Sq. mm
B. 0.5 Sq. mm
C. 0.75 Sq. mm
D. 4 Sq. mm

Answer :- (A) 1.5 Sq. mm

Q27. एक एसी सर्किट द्वारा खींची गई प्रत्यक्ष शक्ति 5 केवीए है और सक्रिय शक्ति 4 किलोवाट है। केवीए में सर्किट में प्रतिक्रियाशील शक्ति है?

A. 5
B. 3
C. 2
D. 1

Answer :- (B) 3

Q28. एसी को डीसी में बदलने के लिए उपयोग की जाने वाली एक सामान्य विधि कौन सी नहीं है?

A. मोटर जनरेटर सेट
B. रोटरी कनवर्टर
C. मरकरी आर्क रेक्टिफायर
D. इन्वर्टर

Answer :- (D) इन्वर्टर

Q29. दिए गए समकोण त्रिभुज में Sine Ø का मान क्या होगा?

A. a/c
B. a/b
C. b/c
D. a/b

Answer :- (C) b/c

Q30. मोटर सर्किट में थर्मल ओवरलोड रिले _____ सिद्धांत पर काम करता है?

A. मोटर कुंडली तापमान के माप के आधार पर
B. मोटर के बॉडी के तापमान संवेदन के आधार पर
C. द्विधातु स्ट्रिप के द्वारा मोटर करंट से उत्पन्न होने वाली गर्मी को
D. परिवेश के तापमान में वृद्धि के आधार पर

Answer :- (C) द्विधातु स्ट्रिप के द्वारा मोटर करंट से उत्पन्न होने वाली गर्मी को

Q31. पूर्ण लोड के बावजूद भी ट्रांसफार्मर निम्न में से कौन-सी हानि शुन्य है?

A. कोर हानि
B. घर्षण हानि
C. भँवर धारा हानि
D. हिस्टेरेसिस हानि

Answer :- (B) घर्षण हानि

Q32. आईइसी के अनुसार H रोधन श्रेणी का डिग्री सेल्सियस में तापमान सीमा क्या होता है?

A. 120 डिग्री से
B. 130 डिग्री से
C. 155 डिग्री से
D. 180 डिग्री से

Answer :- (D) 180 डिग्री से

Q33. 40 वाट एवं 100 वाट रेटिंग वाले तो प्रदीप्त लैंप को 230 वोल्ट प्रत्यावर्ती धारा आपूर्ति से समांतर क्रम में जोड़ा जाता है निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A. 40 वाट वाला लैंप 100 वाट वाले लैंप से ज्यादा प्रकाश देगा|
B. 100 वाट वाला लैंप 40 वाले लैंप से ज्यादा प्रकाश देगा|
C. दोनों लैंप एक समान प्रकाश देंगे|
D. दोनों लैंप प्रकाश नहीं देंगे|

Answer :- (B) 100 वाट वाला लैंप 40 वाले लैंप से ज्यादा प्रकाश देगा|

Q34. एक औद्योगिक वर्कशॉप 10 घंटे के लिए 415 वोल्ट 50hz एलटी सप्लाई पर कार्य कर रहा है | भार में, R फेज पर 1 किलो वाट @0.9 pf पश्चगामी प्रकाशीय भार, Y फेज पर 2Kw@UPF का तापक भार और 3 फेज एस सी आई एम का भार 10kW@0.8 पश्चगामी शामिल है वर्कशॉप द्वारा उपयोग की जा रही है उर्जा कितनी है?

A. 130 यूनिट
B. 100 यूनिट
C. 13 यूनिट
D. 65 यूनिट

Answer :- (A) 130 Units

Q35. प्रतिरोध का व्युत्क्रम है?

A. आग्राहिता
B. चालकत्व
C. प्रतिबाधा
D. प्रतिघात

Answer :- (B) चालकत्व

Q36. निम्नलिखित में से किस मोटर का भार पर प्रारंभिक टार्क सर्वाधिक होता है?

A. डीसी सीरीज मोटर
B. एसी सीरीज मोटर
C. तुल्यकाली मोटर
D. स्क्विरल केज प्रेरण मोटर

Answer :- (A) डीसी सीरीज मोटर

Q37. भू मेगर के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A. विभव इलेक्ट्रोड की अपेक्षा विद्युत धारा इलेक्ट्रोड, गड्ढे (भू पिट) से अधिक दूरी पर रखे जाते हैं
B. विभव इलेक्ट्रोड की अपेक्षा धारा इलेक्ट्रोड, गड्ढे (भू पिट) से कम दूरी पर रखे जाते हैं
C. विभव इलेक्ट्रोड और विद्युत धारा इलेक्ट्रोड दोनों, गड्ढे (भू पिट) से समान दूरी पर किंतु विपरीत दिशा में रखे जाते हैं
D. मापन के लिए भू मेगर DC विद्युत धारा का प्रयोग करता है

Answer :- (A) विभव इलेक्ट्रोड की अपेक्षा विद्युत धारा इलेक्ट्रोड, गड्ढे (भू पिट) से अधिक दूरी पर रखे जाते हैं

Q38. निम्न में से किसका प्रयोग बिजली आपूर्ति को स्टेप अप करने के लिए नहीं किया जाता है?

A. स्टेप अप ट्रांसफार्मर
B. स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर
C. इन्सुलेशन ट्रांसफार्मर
D. उपकरण ट्रांसफार्मर

Answer :- (D) उपकरण ट्रांसफार्मर

Q39. अधिकतम आयु दक्षता के लिए 120 AH, 12 V, 20C लेड एसिड बैटरी से उत्सर्जन विद्युत धारा की सिफारिश की जाती है?

A.120 एंपियर
B. 6 एंपियर
C. 12 एंपियर
D. 20 एंपियर

Answer :- (B) 6 एंपियर

Q40. डीसी शंट मोटर में टार्क होता है?

A. T α Ia2
B. T α Ia
C. T α 1/I
D. T α 1/Ia2

Answer :- (B) T α Ia

Q41. 220/6V, 50Hz के ट्रांसफार्मर की प्राथमिक कुंडली को 110V, 60Hz की विद्युत आपूर्ति की जाती है द्वितीय आउटपुट वोल्टेज ______होगा?

A. 6.0 V
B. 3.6 V
C. 3.0 V
D. 2.5 V

Answer :- (C) 3.0 V

Q42. 3000 एंपियर से ज्यादा करंट रेटिंग के लिए स्विचिंग तथा सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा कौन सा उपयुक्त है?

A. ACB
B. MCB
C. MCCB
D. ELMCB

Answer :- (A) ACB

Q43. एक को उदीप्ति लैम्प 15 वाट 230 वोल्ट दूसरे उद्दीप्त लैंप 100 वाट , 230 वोल्ट के साथ एक श्रृंखला में जुड़ा है तथा 230 वोल्ट का सप्लाई दिया गया है तब लैम्पो की स्थिति होगी?

A. दोनों लैंप का प्रकाश एक समान होगा|
B. अपनी रेटिंग के अनुसार दोनों लैंपो का प्रकाश पूरा होगा|
C. 100 वाट लैंप की रोशनी ज्यादा होगी|
D. 15 वाट लैंप की रोशनी ज्यादा होगी|

Answer :- (D) 15 वाट लैंप की रोशनी ज्यादा होगी

Q44. कोर प्रकार के ट्रांसफार्मर के लिए क्या सही नहीं है?

A. इसमें एक चुंबकीय पथ होता है|
B. क्षरण अभिवाह कम होता है|
C. अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल अधिक होता है अतः कम टर्न की आवश्यकता होती है|
D. उच्च वोल्टता तथा निम्न शक्ति रेटिंग के लिए उपयोग होता है|

Answer :- (C) अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल अधिक होता है अतः कम टर्न की आवश्यकता होती है|

Q45. कांगन एवं क्रोलिंग परिघटना ______ से संबंधित है?

A. स्क्विरल केज प्रेरण मोटर
B. सोपानक मोटर
C. डीजी सेट
D. तुल्यकाली मोटर

Answer :- (A) स्क्विरल केज प्रेरण मोटर

Q46. निम्नलिखित में से कौन सा ब्रेकर 220 केवी पावर सिस्टम के लिए उपयुक्त नहीं है?

A. SF6
B. VCB
C. MOCB
D. ABCB

Answer :- (B) VCB

Q47. दो विभिन्न स्थलों से एक लैंप को नियंत्रित करने के लिए कितने 5 एंपियर 250 वोल्ट स्विचो की आवश्यकता होती है?

A. एकल पोल स्विचों की संख्या 3
B. 3 पोल स्विचों की संख्या 2
C. 2 पथ स्विचों की संख्या 2
D. तीन पोल तथा उदासीन स्विचों की संख्या 1

Answer :- (C) 2 पथ स्विचों की संख्या 2

Q48. मानक विशिष्ट निर्वहन स्थिति के तहत उपयोग की जाने वाली 200AH 12 V बैटरी से कितनी यूनिट ऊर्जा वितरित की जा सकती है?

A. 2.4 Units
B. 200 Units
C. 12 Units
D. 20 Units

Answer :- (A) 2.4 Units

Q49. निम्नलिखित में से कौन-सी आवृत्ति व्यापक तौर पर वायुयान में विद्युत उपकरणों के लिए प्रयुक्त की जाती है?

A. 50 हर्ट्ज
B. 400 हर्ट्ज
C. 60 हर्ट्ज
D. DC

Answer :- (B) 400 हर्ट्ज

Q50. शिरोपरी (ओवरहेड) लाइन प्रणाली के लिए कौन सा विकल्प गलत है?

A. ओवरहेड चालक रोधन रहित अनावृत है
B. अनुरक्षण आसान है
C. फाल्ट की संभावना अधिक है
D. आकाशीय बिजली नहीं गिरती

Answer :- (D) आकाशीय बिजली नहीं गिरती

वाइस (Vice) किसे कहते है| कार्य प्रकार एवं सावधानियाँ

ITI Electrician and Fitter Trade Tools most important Tools Vice Details in Hindi Vice types in Hindi for Technical Student in Hindi Tools All Question answer in Hindi

वाइस क्या है (Vice)

कार्यशाला में किसी भी कार्य अर्थात जॉब को पकड़ने के लिए जो साधन काम में लिए जाते हैं उसे वाइस कहते हैं जॉब को वॉइस में बांधकर विभिन्न ऑपरेशन किए जाते हैं जैसे फाइलिंग, चिपिंग, रिमिंग, टैपिंग, सइंग, बैंडिंग, एवं अन्य मशीनी क्रियाये आदि| Vice types in Hindi वाइस का साइज के जॉ चौड़ाई से लिया जाता है|

Vice types in Hindi

वाइस के भाग (Parts of Vice)

  • फिक्स्ड जॉ
  • मूवेबल जॉ
  • जॉ प्लेट्स
  • स्पिंडल
  • बॉडी
  • हैंडल
  • गाइड नट या बॉक्स नट
  • स्प्रिंग
  • वॉशर

वॉइस में एक मूवेबल जॉ दूसरा फिक्स जॉ होता है जो कास्ट आयरन के बने होते हैं जॉ पर जो प्लेट लगी होती है जो जॉ को पकड़ने का कार्य करती है मूवेबल जॉ में से एक स्पिंडल अंदर तक गुजरता है जो माइल्ड स्टील का बना होता है इस पर स्क्वायर थ्रेड कटी होती है स्पिंडल को रोकने के लिए मूवेबल जॉ के अंदर स्प्रिंग वॉशर पीन आदि लगे रहते हैं गाइड या बॉक्स नट फिक्स्ड जॉ में बोल्ट द्वारा कसा रहता है बॉक्स नट गन मेटल ब्रोज़ या कास्ट आयरन से बना होता है स्पिंडल में माइल्ड स्टील हैंडल लगा होता है हैंडल को घुमाने से मूवेबल जॉ, फिक्स जा के में आगे पीछे खिसकता रहता है अर्थात चलता है|

वॉइस के प्रकार (Vice types in Hindi)

वॉइस निम्नलिखित प्रकार के होते हैं

बेंच वाइस (Bench Vice)

बेंच वाइस (Bench Vice)

बेंच वाइस को पैरेलल जॉ बेंच वाइस भी कहते हैं इस वॉइस को बैंच पर फिट किया जाता है तथा इस वाइस पर जॉब को बांधकर अनेक ऑप्रेशन किए जाते हैं जैसे फाइलिंग, चिपिंग, रिमिंग, टैपिंग, सइंग, बैंडिंग, इत्यादि इस वाईस का साइज इसके जॉ के चौड़ाई से लिया जाता है यह वॉइस फिटिंग शॉप में काम ली जाती है प्रायः 75 से 150 mm साइज में की वाईस होती है|

बेंच वाइस प्रकार (Types of Bench Vice)

बेंच वाइस निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं

  1. क्विक रिलीज वॉइस :- यह साधारण बेंच वाइस की भांति ही होती है लेकिन इसमें मूवेबल जॉ को खोलने के लिए ट्रिगर/लीवर लगा होता है|
  2. कॉन्बिनेशन वॉइस :- यह बेंच वॉइस तथा पाइप वॉइस का संयुक्त रूप होता है|
  3. स्विवेल वॉइस :- जिसके आधार को वांछित कोण पर घुमाया जा सके|

हैंड वाइस (Hand Vice)

Hand Vice

इस वॉइस को हाथ में पकड़ कर प्रयोग किया जाता है इसके जबड़े लेग वाईस की तरह गोलाई में खुलते हैं इस वाईस को खोलने व बंद करने के लिए स्क्रू और विंग नट का प्रयोग किया जाता है इसके दोनों जोड़ों के बीच एक पतली स्प्रिंग की पत्ती लगी होती है इस वॉइस की बाड़ी कास्ट आयरन से बनी होती है इसका साइज रिवेट के सेंटर से (जहां दोनों जबड़े नीचे मिले होते है ) जा तक की सीधी दूरी में मापा जाता है|

मशीन वाइस (Machine Vice)

यह वॉइस मशीन शॉप की अति महत्वपूर्ण वाईस से इसे मशीन के टेबल से “T” बोल्ट द्वारा कसा जाता है इस वाईस की बॉडी कास्ट आयरन तथा हैंडल माइल्ड स्टील का बना होता है इसका साइज जा की चौड़ाई से लिया जाता है इसका प्रयोग मशीन टेबल पर चाप को पकड़कर डीलिंग इत्यादि ऑपरेशन करने के लिए किया जाता है कई मशीनें अपने आधार पर किसी भी कोण में घूम सकती हैं जिससे मशीनिंग क्रिया करने में सुविधा रहती है मशीन वॉइस निम्नलिखित चार प्रकार की होती हैं

प्लेन मशीन वाइस (Plain Machine Vice)

प्लेन मशीन वाइस (Plain Machine Vice)

छोटे जॉब को मशीन पर बांधने के लिए प्रयोग किया जाता है|

यूनिवर्सल मशीन वॉइस (Universal Machine Vice)

यूनिवर्सल मशीन वॉइस (Universal Machine Vice)

इसे किसी जॉब को उर्ध्व, क्षैतिज अथवा वांछित कोणीय दिशा में मशीन पर बांधने के लिए प्रयोग किया जा सकता है|

स्विवेल बेस मशीन वाइस (Swivel Base Machine Vice)

इसके आधार को वांछित कोण पर घुमाया जा सकता है|

वर्टिकल वाइस मशीन (vertical Vice Machine)

वर्टिकल वाइस मशीन (vertical Vice Machine)

लेग वाइस (Leg Vice)

लेग वाइस (Leg Vice)

इस वाइस का अधिकतर प्रयोग ब्लैक स्मिथी वर्कशॉप में किया जाता है इस वॉइस पर गर्म जॉब को बांधकर फ्रोज़िंग, बैंडिंग आदि ऑपरेशन किए जाते हैं इस वॉइस की एक लेग लंबी होती है तथा मूवेबल जा की छोटी लेग जा की छोटी लेग फिक्स जॉ की बड़ी लेग के साथ एक लोहे की प्लेट द्वारा कब्जे पर जुड़ी होती है यह फ्लैट स्प्रिंग की सहायता से खुलती है यह हैमर की चोट सहन करती है इस वाईस के जबड़े गोलाई में खुलते हैं इसका साइज इसके जॉ प्लेट की चौड़ाई से लिया जाता है|

पाइप वाइस (Pipe Vice)

इस वॉइस में गोलाकार जॉब, गोल रॉड, पाइप आदि पकड़े जाते हैं इस वाइस के जॉ “V”ग्रुप में 90 डिग्री के कोण पर बने होते हैं इसकी बॉडी कास्ट आयरन की तथा स्पिंडल माइल्ड स्टील का बना होता है इसका साइज इसके जॉ द्वारा पकड़े जाने वाले बड़े से बड़े व्यास के पाइप से लिया जाता है|

पिन वाइस (Pin Vice)

इस वॉइस में पतले व्यास के तार रॉड घडियो के पुर्जे पकड़े जाते हैं इस वाईस का जो ड्रिल चक की भांति होता है इसमें आगे की तरफ चक और पीछे तरफ हैंडल होता है इसके द्वारा जितने बड़े साइज की तार पकड़ी जाती है वहीं इसका साइज होता है

टूल मेकर वाइस (Tool Maker Vice)

इस वाइस की बॉडी स्टील की बनी होती है इसके जॉ में दाँते कटे हुए नहीं होते हैं इसका प्रयोग टूल रूम में छोटे-छोटे फिनिश्ड पर्टो को पकड़ने के लिए किया जाता है ताकि पार्ट पर दाग आदि ना पड़े इसे वर्क बेंच पर या हाथ में पकड़कर फाइलिंग पॉलिशिंग आदि की जाती है इसका साइज भी जॉ की चौड़ाई से लिया जाता है|

विशेष वाइस (Special Vice)

टूल मेकर्स क्लैंप (Tool Makers Clamp)

यह एक प्रकार का वाइसनुमा क्लैंप है इसमें पैरेलल जॉ होते है जिसमें एक जॉ में आर पार चूड़ियां कटी होती है जबकि दूसरा वाला ब्लाइंड होल होता है दूसरे जॉ के दोनों सुराखों में आर पर चूड़ी कटी होती है इन चूड़ी वाले सुराखों में दो स्क्रू एक दूसरे के विपरीत दिशा में फिट होते हैं एक स्क्रू के हेड को एक स्प्रिंग द्वारा एक जगह स्थिर कर लिया जाता है स्थिर वाले स्क्रु रॉड को दक्षिणावर्त घुमाए तो तो दोनों जॉ आपस में मिलते हैं अर्थात इनके बीच जॉब को क्लैंप किया जाता है

टूल मेकर्स क्लैंप (Tool Makers Clamp)

हाइड्रोलिक वाइस (Hydraulic Vice)

इस वाइस की जॉ हाइड्रोलिक प्रेशर से खुलता हुआ बंद होता है इसे खोलने व बंद करने के लिए वाल्व लगे होते हैं और वाल्व प्रेशर को कंट्रोल करते हैं यह आधुनिक मशीन है|

न्यूमेटिक वाइस (Pneumatic Vice)

आधुनिक कार्यशाला में इस वॉइस का प्रयोग होता है इसमें स्पिंडल नहीं होता तथा यह हवा के प्रेशर से खुलती व बंद होती है इसे खोलने और बंद करने के लिए वाल्व लगे होते हैं|

सी क्लैंप (C- Clamp)

यह अंग्रेजी के “C” अक्षर की आकृति का होता है इसकी बॉडी ड्राप फ़ोर्ज़े की हुयी कास्ट आयरन से ढलाई करके बनाई जाती है इसकी बॉडी के एक सिरे पर चूड़ीदार स्पिंडल लगा होता है जिसे घुमाने के लिए हैंडल लगा होता है यह दोनों माइल्ड स्टील के बने होते हैं इसका प्रयोग जॉब को पकड़ने के लिए होता है इसका साइज इसमें पकड़े जाने वाली बड़ी से बड़ी जॉब से लिया जाता है इसका प्रयोग दो या दो से अधिक पर्टो को क्लेम करने के लिए किया जाता है इस पर अत्यधिक दबाव नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे स्क्रू रॉड मुड़ सकती है

वाइस के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियाँ

  • वाइस के बेस को किसी भी धातु से वेल्ड न करें।
  • वाइस के जॉ में तेल ग्रीस आदि न लगाए |
  • यदि वाइस किसी प्रकार से टूट गया है तो वेल्डिंग या ब्रेज़िंग द्वारा एक वाइस की मरम्मत न करें।
  • किसी भी जॉब को अच्छी तरह से कसे न जय्दा और न काम |
  • वाइस के जबड़े को नहीं काटना चाहिए
  • वाइस जॉ के कोने पर भारी दबाव न डालें।
  • अतिरिक्त क्लैंपिंग दबाव के लिए हैंडल स्पिंडल पर हथोड़े न मारें या पाइप से जबरजस्ती न कसे |
  • वाइस के थ्रेड स्पिंडल में हमेशा ग्रीसिंग या तेल अवश्य जाचे जरुरत पड़ने पर ऑइलिंग भी करे |
  • वाइस के बेस को अच्छी तरह से सतह पर कसे |
  • वाइस के दांत की सफाई समय समय पर जरूर करे |
Quiz about Vice Tools and its Types

वाइस टूल्स के पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

वाइस क्या है ? वाइस टूल्स का क्या प्रयोग है?

कार्यशाला में किसी भी कार्य अर्थात जॉब को पकड़ने के लिए जो साधन काम में लिए जाते हैं उसे वाइस कहते हैं

बेंच वाइस का दूसरा नाम क्या है?

बेंच वाइस को पैरेलल जॉ बेंच वाइस भी कहते हैं|

बेंच वाइस कितने प्रकार के होते है?

बेंच वाइस निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं

  • क्विक रिलीज वॉइस :- यह साधारण बेंच वाइस की भांति ही होती है लेकिन इसमें मूवेबल जॉ को खोलने के लिए ट्रिगर/लीवर लगा होता है|
  • कॉन्बिनेशन वॉइस :-यह बेंच वॉइस तथा पाइप वॉइस का संयुक्त रूप होता है|
  • स्विवेल वॉइस :-जिसके आधार को वांछित कोण पर घुमाया जा सके|

वाइस किस धातु से बने होते हैं?

वाइस गन मेटल ब्रोज़ या कास्ट आयरन ,माइल्ड स्टील धातु से बने होते हैं|

वाईस कितने प्रकार के होते है ?

  1. वाईस निम्न प्रकार के होते है
    बेंच वाइस
  2. हैंड वाइस
  3. मशीन वाइस
  4. लेग वाइस
  5. पाइप वाइस
  6. पिन वाइस
  7. टूल मेकर वाइस

वॉइस को कैसे मापा जाता है?

वाइस का साइज के जॉ चौड़ाई से लिया जाता है


More Related Post

  • Different Types of Drill Machine for ITI Fitter
    Drill Machine हर ITI Fitter छात्र के लिए एक बहुत ही जरूरी टूल है। जब भी किसी धातु, लकड़ी या प्लास्टिक में छेद (hole) बनाना होता है, तो ड्रिल मशीन … Read more
  • Understanding Limits Fits and Tolerances for ITI Fitter
    Basic Concepts and Practical Guide for ITI Students ITI Fitter विद्यार्थियों के लिए “Limits, Fits और Tolerances” विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि मशीन पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली में … Read more
  • 1st angle and 3rd Angle Projection आसान भाषा में
    बेसिक समझ – Orthographic Projection क्या है? किसी 3D ऑब्जेक्ट (त्रिआयामी वस्तु) को जब हम 2D (दो आयाम) में दिखाते हैं,यानि उसकी लंबाई (Length), चौड़ाई (Width) और ऊँचाई (Height) को … Read more
  • Isometric और Orthographic Projection को आसान भाषा में
    सबसे पहले समझो – ये दोनों क्या होते हैं आइसोमेट्रिक प्रोजेक्शन (Isometric Projection) और ऑर्थोग्राफिक प्रोजेक्शन (Orthographic Projection) — दोनों ही तकनीकी ड्रॉइंग में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ड्रॉइंग बनाते समय कुछ सावधानियाँ ज़रूरी … Read more
  • ITI Construction of Building and Foundation Mock Test
    ITI Draftsman Civil exams in Construction of Building and Foundation with our specialized Mock Test. Dive into comprehensive practice, refine your skills, and ensure success with our targeted questions. Get … Read more

Trade Introduction and Safety MCQ

ITI trade introduction and safety is an important chapter for ITI students in which basic information about stomach and safety-related information is given like how fire occurs and how we can stay safe from it this mock test for the ITI CBT exam is very important for which CBT NCVTMIS Mock Test is very important.

Trade Introduction and Safety MCQ
/15

Please Login First to Start Quiz - Click Here


Fitter Chapter Wise More MCQ


Important Engineering Drawing Symbols Graphics

Engineering Drawing Symbols for Drawing Students according to BIS Rule 46-2003 all symbol used in all types technical drawing Sector Like – Engineering Diploma ITI etc. this Symbols also used for Engineering Graphics.

Engineering Drawing Symbols

Rivet Joints Convection Symbols

DescriptionView in Drawing1st Angle3rd Angle
Rivet or Bolt to fit on site
Rivet General
Rivet Countersunk on Back Side
Rivet Countersunk on Front Side
Rivet Countersunk on Back & Front Side
Bolt General
Bolt to Distinguish from the Rivet
Bolt Place of Nut Indicated
Bolt Head countersunk inside on back side
Bolt Head countersunk inside on Front side

Convention brake Line Symbol

The rods, shafts, channels, tubes and pipes of different sizes of the same cross-section have been shown to be shortened so that objects of greater length can be easily explained in a small space for the full length.

ObjectConvection
Rectangular Section
Round Section
Pipe or Tubing
Pipe or Tubing
Wood Rectangle Section
Rolled Section
Channel Section

Convection of Material Symbol

Materials NameConvention or Symbol
Steel Cast Iron Copper and its alloys Aluminium and its alloys
Lead Zinc Tin White Metal
Brass Bronze Gun Metal
Glass
Porcelain Stone Ware Marble Slate
Asbestos Fiber Felt Synthetic Resin Product Paper Cork Linoleum Rubber Leather Wax Insulating and Filling Material
Wood Plywood
Earth
Brick Work Masonry Fire Bricks
Concrete
Water Oil Petrol Kerosene

ITI Engineering Drawing MCQ Mock Test Projection

ITI Engineering Drawing MCQ Mock Test Projection (प्रक्षेप) in Technical Drawing ED for ITI All Technical Trade In Hindi NIMI Mock Test

Projection (प्रक्षेप)

Time Left (Second)

420

Q1. किस प्रक्षेप में दो तल क्षैतिज के साथ 30 अंश का कोण बनाते हैं
Q2. चित्र में दिए गए प्रक्षेप को पहचानिए
Q3. समिति प्रक्षेप में विमाएं वास्तविक विमाएं से कितने प्रतिशत कम होती हैं
Q4. सममितीय दृश्य में वर्ग किस आकृति में बदला जाता है
Q5. प्रदर्शित चित्र में किस प्रकार का प्रक्षेप दिखाया गया है
Q6. सममितिय दृश्य में एक वृत्त किस आकृति का रूप ले लेता है
Q7. किस प्रक्षेप में एक तल क्षैतीज के साथ किसी भी कोण पर हो सकता है
Q8. किस प्रक्षेप में एक तल क्षैतिज के समानांतर व दूसरा तल क्षैतिज से 45 अंश के कोण पर झुका हुआ होता है
Q9. सन्दर्भ प्रक्षेप पर क्षैतिज से कितने डिग्री कोण पर बनाया जाता है
Q10. सममितीय प्रक्षेप क्षैतिज से कितने डिग्री के कोण पर बनाया जाता है|
Q11. नीचे चित्र में दिए गए प्रक्षेप को पहचानिए
Q12. नीचे चित्र में दिए गए प्रक्षेप को पहचानिए
Q13. नीचे चित्र में दिए गए प्रक्षेप को पहचानिए
Q14. नीचे चित्र में दिए गए प्रक्षेप को पहचानिए
Q15. जिस समतल में प्रक्षेप बनता है उसे कहते हैं

Your Score:

ITI Engineering Drawing Mock Test Set 6

ITI Engineering Drawing mock Test [MCQ Quiz] Test for ITI Nimi Online mock test for ITI 1st and 2nd year Mock Test in Hindi

Time Left (Second)

900

Q1. पैमाने में 1:X तथा X:1 का अर्थ बताइए
Q2. निम्नलिखित में से पूर्ण पैमाने अनुपात को पहचानिए
Q3. उस उपकरण का नाम बताइए जिसकी सहायता से निश्चित अनुपात में किसी वस्तु के वास्तविक रूप को काल्पनिक रूप में प्रदर्शित करते हैं
Q4. जीवा पैमाना विभिन्न कोणों के चाप की ............पर आधारित होती है
Q5. ड्राइंग बनाते समय कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है कि कोण बनाने के लिए चांदा उपलब्ध नहीं होता ऐसी स्थिति में किस प्रकार के पैमाने का प्रयोग किया जाता है
Q6. दो भिन्न -भिन्न इकाइयों का माप लेने के लिए किस प्रकार के पैमाने का प्रयोग किया जाता है
Q7. अत्यंत शुद्धता से सूक्ष्म माप लेने के लिए किस प्रकार का पैमाने का प्रयोग किया जाता है
Q8. वह पैमाना जिसके द्वारा तीन इकाइयों को दर्शाया जा सके कहलाता है
Q9. जिस पैमाने में दो इकाइयों अर्थात इकाई तथा भिन्न या इकाई व इकाई को पढ़ा जा सके कहलाता है
Q10. विकर्ण पैमाने का सिद्धांत किस पर आधारित है
Q11. किसी कंपोनेंट की ड्राइंग बनाने के लिए 1:5 की मापनी का इस्तेमाल किया जाता है दिए गए अनुपात की तुलना करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले पैमाने के प्रकार का नाम बताइए
Q12. एक रेखाचित्र को के 50 :1 के मापन पर बनाया गया मापन का कौन सा तत्व रेखा चित्र के आकार को दर्शाता है
Q13. जिस समतल में प्रक्षेप बनता है उसे कहते हैं
Q14. नीचे चित्र में दिए गए प्रक्षेप को पहचानिए
Q15. नीचे चित्र में दिए गए प्रक्षेप को पहचानिए
Q16. A प्रकार के अक्षर की ऊंचाई h के अनुसार 2 शब्दों के मध्य की दूरी कितनी होनी चाहिए
Q17. चित्र में एक्स अक्षर से दर्शाया गया भाग वृत्त का कौन सा भाग कहलाता है
Q18. एक वृत्त की चाप व जीवा से गिरे भाग को किस नाम से जाना जाता है
Q19. मशीन पेंच को उसके किस भाग से पहचाना जाता है
Q20. ड्राइंग की आउटलाइन किस ग्रेड की पेंसिल से बनाई जाती है
Q21. समिति प्रक्षेप में विमाएं वास्तविक विमाएं से कितने प्रतिशत कम होती हैं
Q22. सामान्यता वायर गेज तार का व्यास ज्ञात करने के कार्य में भी प्रयोग किया जाता है निम्न गेज के तार में से सबसे कम व्यास का तार कौन सा है
Q23. IS विशिष्टता के अनुसार विभिन्न प्रकार के रेखाचित्र पट उपलब्ध होते हैं इनमें से D2 आकार का निर्दिष्ट रेखा चित्र पट कौन सा हैा
Q24. बहुभुज के आंतरिक कोणों का योग ज्ञात करने का सूत्र है
Q25. नीचे दिए गए वेल्डिंग रूढ़ि की पहचान कीजिए

Your Score:

Engineering Drawing MCQ Set – 6

ITI Engineering Drawing Online MCQ Mock Test is for the examination, you can successfully prepare for your upcoming knowledge in this mock test completely based on Nimi pattern ITI Engineering Drawing Online MCQ Mock Test online CBT Examination Most Important Question For CITS CTS Trades NIMI mock test engineering drawing in Hindi for ITI Engineering drawing question paper pdf engineering drawing mcq PDF mcq for engineering drawing

Engineering Drawing MCQ Set - 6
  • इस प्रश्न पत्र में कुल 25 प्रश्नों का समावेश है
  • There are total 25 questions in this question paper.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक नंबर दिए जाएंगे
  • One mark will be given for each question
  • इस प्रश्न पत्र को पूर्ण करने के लिए आपको 1/2 घंटे का समय दिया जाएगा
  • You will be given 1/2 hour to complete this question paper
  • समय पूरा होने पर टेस्ट सबमिट हो जाएगा
  • Test will be submitted on completion of time
/25

Please Login First to Start Quiz - Click Here


Engineering Drawing More MCQ Sets


Scale MCQ Mock Test

Scale is a very important chapter for all types of CTS CITS, two or three questions from scale must come in every exam, here we have brought you a collection of MCQ mock tests of some important questions of scale, hope these sets will be helpful for you. Will help you a lot in the upcoming cbt exam

ITI Engineering Drawing Scale MCQ
/15

Please Login First to Start Quiz - Click Here


Engineering Drawing Chapter Wise More MCQ